Noida News: सेक्टर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग परेशान
नोएडा, जुलाई 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। सेक्टर पी-3 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार प्राधिकरण से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। सेक्टर में रहने वाले आदित्य भाटी ने बताया कि लगातार घरों के सामने सीवर ओवरफ्लो की समस्या बढ़ती जा रही है। हालत अधिक खराब है। घरों के सामने सीवर का गंदा पानी भर गया है। इस कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी से होते हुए लोगों को आना-जाना पड़ रहा है। वहीं, गंदे पानी के कारण संक्रमित बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.