नोएडा, जुलाई 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। सेक्टर बीटा वन में प्रेशर कम होने के कारण बुधवार को पेयजल न आने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सेक्टर निवासी हरेंद्र भाटी ने बताया कि पांच दिन से पेयजल की समस्या चल रही है। रोजाना सुबह के समय जलापूर्ति बाधित हो जाती है। वहीं, मोटर चलाने पर गंदा पानी निकलता है। इसका इस्तेमाल घर के कार्य में नहीं कर सकते। प्राधिकरण से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समाधान के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...