Noida News: सेक्टर पी-3 में लोगों के घरों तक पहुंच रहा गंदा पेयजल
नोएडा, अक्टूबर 4 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 में शनिवार रात से घरों में काले और मटमैले रंग के गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी में मिट्टी की मात्रा इतनी अधिक है कि इसे देखकर लोग इस्तेमाल करने से भी डर रहे हैं। इसके बावजूद लगातार शिकायतों के बाद भी प्राधिकरण के अधिकारी समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं हैं। रविवार सुबह जब लोगों ने दोबारा रसोई में पानी की टंकियों और नलों को खोला तो फिर से काले रंग का बदबूदार पानी आया। इससे लोगों में नाराजगी है। सेक्टरवासियों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी उन्हें लगातार परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार रात से गंदे पानी की आपूर्ति शुरू हुई थी। उम्मीद थी कि रविवार सुबह तक प्राधिकरण के अधिकारी समस्या को ठीक करा देंगे, लेकिन सुबह भी वही हालात बने रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.