नोएडा, अक्टूबर 20 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के विभिन्न सेक्टरों और सोसाइटियों में मंगलवार को रावण दहन करके विजयदशमी मनाई गई। धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया। डांडिया उत्सव में महिलाएं जमकर थिरकीं। सेक्टर-48 में पार्क में सेक्टर के बच्चों द्वारा करीब एक घंटे की रामलीला प्रस्तुत की गई। सेक्टर-48 बीसीडी के आरडब्ल्यूए महासचिव पवन गोयल और शिल्पा मिश्रा ने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण छह से 14 वर्ष तक के 32 बच्चों की ओर से रामलीला का मंचन रहा। खास बात यह है कि मंच संचालन की जिम्मेदारी भी बच्चों ने ही संभाला।मेले यह भी पढ़ें- Lucknow News: गोण्डा : रामलीला मैदान में धू-धू कर जला रावण में 70 फीट ऊंचा विशालकाय रावण के पुतले क...