Noida News: सुरक्षाकर्मी पर फैक्टरी में चोरी करने का आरोप
नोएडा, अगस्त 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-3 उद्योग केंद्र स्थित फैक्टरी में चोरी का मामला सामने आया है। फैक्टरी की मालकिन ने सुरक्षाकर्मी पर चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खुशबू सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। खुशबू सिंह ने पुलिस को बताया कि उद्योग केंद्र में उनकी कपड़े बनाने की फैक्टरी है। आरोप है कि फैक्टरी में रविवार की रात ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने चोरी की। सुरक्षाकर्मी ने फैक्टरी से टी-शर्ट और बैग चोरी कर लिए, जिन्हें वह कार में भरकर लेकर गया। गेट पर लगे सीसीटीवी में आरोपी सामान चोरी करता कैद हुआ। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सुरक्षाकर्मी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.