नोएडा, जुलाई 16 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। एक महीने के अंदर सभी काम करने लगेंगे। इस तरह के ऑपरेशन थियेटर से मरीजों को कई तरह के लाभ होंगे। जिले में छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिसमें भंगेल, बादलपुर, बिसरख, दादरी, कासना डाढ़ा और जेवर शामिल हैं। इनमें पहले सामान्य ऑपरेशन थियेटर में सिजेरियन प्रसव समेत अन्य ऑपरेशन हो रहे थे। अब अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर बनेंगे। शासन इन ऑपरेशन थियेटर को बनवा रहा है। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर बनाने का काम चल रहा है। जल्द ही सभी सीएचसी पर बनकर तैयार हो जाएंगे। ऑपरेशन थियेटर बनने से मरीजों को संक्रमण के खतरे से बचाने के साथ ही अन्य फायदे हो...