नोएडा, जुलाई 2 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। बादलपुर क्षेत्र स्थित कचेड़ा गांव के समीप निर्माणाधीन कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों के लिए बनी झुग्गियों में बुधवार की रात छोटा गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। श्रमिकों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के मुताबिक कचेड़ा गांव के समीप एक कंपनी का निर्माण कार्य चल रहा है। कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों के लिए टीन शेड की झुग्गियां बनाई गई हैं। इनमें करीब 60 श्रमिक अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार की रात करीब 10:30 बजे एक झुग्गी में रखे छोटे गैस सिलेंडर के लीकेज होने से आग लग गई। इसके बाद सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। इस बीच आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की झुग्गियों तक आग फैल गई। झुग्गियों में मौजूद श्...