नोएडा, सितम्बर 12 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में ई-रिक्शा पर नियमों का उल्लंघन कर भारी व्यावसायिक सामान, जैसे सरिया, लोहे का सामान और कंपनियों के भारी बॉक्स लाद कर ढोया जा रहा है। इससे पीछे चल रहे दोपहिया या अन्य वाहनों के लिए जानलेवा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जानकारों के अनुसार ई-रिक्शा को सवारियों के परिवहन के हिसाब से तैयार किया गया है न कि भारी माल ढुलाई के लिए। शनिवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के संवाददाता ने शहर का जायजा लिया, जहां कई स्थानों पर ई रिक्शा सामान ढो रहे थे। सेक्टर 63 और सेक्टर 65

सेक्टर 63 और 65 कंपनियों का सामान लादकर दौड़ रहे थे ई रिक्शा इन दोनों सेक्टरों में कई रिक्शा कंपनियों का सामान लेकर दौड़ रहे थे। इनमें ज्यादातर में बॉक्स लदे हुए थे। कुछ ई रिक्शा से कंपनियों के गेट पर सामान उतारा जा...