Noida News: साइट से लाखों का सामान चोरी
नोएडा, सितम्बर 18 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक कंपनी की साइट से नेटवर्किंग और ट्रैफिक सिस्टम से जुड़े उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फील्ड सुपरवाइजर सुभाष चंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 19 अगस्त की रात साढ़े दस बजे के आसपास की है। अज्ञात चोरों ने आरएसयू से सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान में 24 पोर्ट का नेटवर्क स्विच, आठ पोर्ट का नेटवर्क स्विच, ओएफसी मॉड्यूल, यूपीएस, पीए एम्पलीफायर, ईसीबी, एसएमपीएस, जी-4 केवीए स्टेबलाइजर, 26 एएच बैटरी, ट्रैफिक लाइट के लिए एटीसीएस बॉक्स और एएनपीआर के लिए एलपीयू समेत 12 उपकरण शामिल हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है。
घरेलू चोरी की घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.