नोएडा, अक्टूबर 2 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित बैंक्वेट हॉल में वेटर को उसके साथ काम करने वाले दो लोगों ने पीट दिया। घायल वेटर ने अस्पताल में उपचार कराने के बाद मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दी। शिकायत में ग्रेटर नोएडा के बिसरख निवासी राजकुमार ने बताया कि वह सिटी प्राइड बैंक्वेट हॉल में वेटर का काम करते हैं। उनका गुरुवार को अपने साथ काम करने वाले प्रीतम और ज्ञान सिंह से विवाद हो गया। उनकी उत्तराखंड के चमोली निवासी प्रीतम और कन्नौज निवासी ज्ञान सिंह से काफी देर तक कहासुनी हुई। इसी दौरान दोनों ने राजकुमार को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में शिकायतकर्ता के सिर में चोटें आईं। इसके बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर घटनास्थल से चले गए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू ...