नोएडा, अगस्त 4 -- Noida News: नोएडा। सर्फाबाद गांव में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने सेक्टर-113 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। कन्नौज निवासी खातून ने बताया कि वर्तमान में वह सर्फाबाद गांव में परिवार के साथ रहती हैं। इसी माह की एक तारीख को उनका 14 वर्षीय बेटा तौसीफ दोपहर करीब डेढ़ बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। करीबियों और रिश्तेदारों के यहां भी जानकारी की गई पर किशोर का कोई सुराग नहीं मिला। किशोर की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की एक टीम गठित कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...