नोएडा, जुलाई 21 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के खानपुर, गिरधरपुर, सिरसा और बिरौंडा समेत सात गांवों के सरकारी विद्यालयों को संवारने का काम शुरू कर दिया गया है। छात्रों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कमरे बनाने और मरम्मत समेत अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे। प्राधिकरण इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। दरअसल प्रदेश सरकार की कायाकल्प योजना के तहत सरकारी विद्यालयों के सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जानी हैं, ताकि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे में भी अच्छे माहौल में पढ़ाई कर सकें। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि बिरौंडा, खानपुर, गिरधरपुर, घंघौला, सिरसा, सलेमपुर गुर्जर और बल्ला की मढैया गांव में स्थित प्राथम...