Noida News: सबसे अधिक बिना हेलमेट 2367 वाहनों के चालान किए गए
नोएडा, जुलाई 16 -- Noida News: नोएडा। जिले में गुरुवार को यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 6761 वाहनों के ई-चालान किए गए। 25 वाहनों को जब्त किया। सबसे अधिक बिना हेलमेट 2367 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यातायात पुलिसकर्मियों ने 2663 और आईएसटीएमएस कैमरों द्वारा 4098 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा सेक्टर 22 मार्ग पर लोगों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा और यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया गया। विशेष अभियान के अंतर्गत गलत दिशा, गलत नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न-हूटर, तेज गति में वाहन दौड़ाने और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। गलत दिशा में वाहन दौड़ाने के कारण 412, गलत नंबर प्लेट के कारण 322, नो-पार्किंग की वजह से 508 और तेज गति में वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.