नोएडा, जुलाई 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। रविवार को पांच दिन पूरे हो गए। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ने लगी है। सफाई कर्मियों की कमी को देखते हुए काम के समय में वृद्धि कर दी है। अब सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सफाई कराई जा रही है। हाथ से सफाई और कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। उद्यान विभाग की टीम और क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को भी तैनात कर दिया गया है। ठेकेदारों को पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए हैं। सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ परियोजना विभाग के सभी आठ वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधक और प्रबंधक की तैनाती भी कर दी गई है। लापरवाही बरतने वाले दो ठेकेदारों पर तीन ल...