नोएडा, नवम्बर 22 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को सूरजपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर उनके संघर्षशील जीवन पर विचार गोष्ठी हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सदैव गरीब, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक और पिछड़ों के हितों के लिए संघर्ष किया है और उन्हें सम्मान दिलाने का काम किया। डॉ. राम मनोहर लोहिया के सपनों को साकार करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। डॉ. लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर नेताजी ने छात्र जीवन से ही देश में समाजवादी आंदोलन को नई दिशा देने का काम किया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: जयंती पर शिद्दत से ...