नोएडा, अगस्त 19 -- Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। प्राधिकरण ने सेक्टर-46 स्थित सदर सराय कॉलोनी में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण पर बुधवार को कार्रवाई की। यहां करीब 2500 वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3, भूलेख व पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध रूप से बने कमरे, नालियां समेत अन्य अतिक्रमण को तुड़वाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यहां पर करीब 2500 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा लिया गया। यहां दोबारा से अतिक्रमण न हो, इसके लिए संबंधित साइट स्टॉफ को नियमित रूप से निरीक्षण कर प्रतिदिन की रिपोर्ट अवर अभियंता को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- बिलासपुर में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...