नोएडा, अक्टूबर 4 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। भदोही निवासी उत्तम सरोज के जीजा राजू सरोज 20 सितंबर को अपनी बाइक से किसी काम से कासना जा रहे थे। इसी दौरान सिरसा गोल चक्कर से भाटी गोल चक्कर के बीच प्रिया गोल्ड कंपनी के सामने पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजू सरोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि भांजे की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...