नोएडा, जुलाई 21 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए दो भाइयों में से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला कन्नौज के सुल्तानपुर गांव निवासी अतुल कुमार ने बताया कि वह अपने भाई रवि कुमार के साथ दिल्ली के बदरपुर स्थित पीर बाबा कॉलोनी में रहते थे और अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करते थे। चार जुलाई को दोनों बाइक से अपने गांव जा रहे थे। सेक्टर-63 क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले ओम अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 14 जुलाई को रवि कुमार ने दम तोड़ दिया। सेक्टर-63 थाना पुलिस का कहना है कि अज्...