नोएडा, सितम्बर 7 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर की 12 मीटर या इससे अधिक चौड़ी सड़कों का सर्वेक्षण कराने का काम जल्द शुरू करने की तैयारी है। सड़कों को धुल मुक्त करने और जाम में कमी लाने के लिए केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) की मदद से वैज्ञानिक सर्वेक्षण और नया डिजाइन तैयार किया जाएगा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की गाइडलाइंस के तहत सड़कों का सर्वेक्षण किया जाना है। शहर की उन सभी सड़कों को इसमें शामिल किया जाएगा, जो 12 मीटर या इससे अधिक चौड़ी सड़कें हैं। अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण करने का मुख्य उद्देश्य सड़कों को धूल मुक्त बनाना है। इन सड़कों का डिजाइन इस हिसाब से तैयार किया जाएगा कि जाम न लगे। चौराहों को लेफ्ट टर्न फ्री किया जाएगा। जाम की वजह से भी प्रदूषण होता है। स...