नोएडा, अगस्त 21 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। रिठौरी गांव में एक युवक ने सगे भाई पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक योगेश ने पुलिस से शिकायत की है। योगेश ने बताया कि उसके सगे भाई लोकेश ने 17 अगस्त को उसके साथ गाली-गलौज की। परिवार के लोगों के बारे में भला बुरा कहा। योगेश ने विरोध किया तो आरोपी लोकेश ने उसे बुरी तरह पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी लोकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...