नोएडा, अगस्त 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के घरबरा गांव में स्थित सरकारी स्कूल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर प्राधिकरण ने ठेकेदार की फर्म को काली सूची में डाल दिया है। यह कार्रवाई बुधवार को की गई। फर्म की ओर से कंपोजिट स्कूल में कमरा, बरामदा और पाथवे बनाने के साथ बहुउद्देश्यीय हॉल की मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक फर्म मैसर्स निरंजन सिंह नागर को एक साल के लिए काली सूची में डाला गया है। इस दौरान प्राधिकरण के अंतर्गत किसी भी निविदा में हिस्सा नहीं ले सकेगी। फर्म द्वारा कराए जा रहे अन्य कार्यों को भी उसी स्थिति में रोक दिया गया है, जिस स्थिति में काम चल रहा था।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता कंपोजिट स्कूल घरबरा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-8 में आता है। उच्...