Noida News: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र 12वीं मंजिल से नीचे गिरा, मौत
नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर क्षेत्र की डिजाइन आर्च सोसाइटी में शनिवार की सुबह संदिग्ध हालात में 12वीं मंजिल से नीचे गिरकर आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छात्र अपने नहीं दूसरे टावर से नीचे गिरा, इसलिए उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पिता ने पुलिस से मामले के निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। पुलिस के मुताबिक सोसाइटी में तरुण कुमार ढाका परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका 13 वर्षीय बेटा रणविजय सिंह ढाका एक स्कूल से आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार की सुबह रणविजय 12वीं मंजिल से अचानक नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि छात्र ने 12वीं मंजिल से कूदकर जान दी, जबकि परिजनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.