Noida News: संक्रमण पैदा करने वाले जीवाणुओं की जांच हो रही
नोएडा, जुलाई 21 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। निम्स मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एंटी माइक्रोबियल स्टुअर्डशिप विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष एवं वर्तमान में एनआईआईएमएस मेडिकल कॉलेज की वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. गीता सतपथी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विभागाध्यक्ष डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि विभाग में हाल ही में ऑटोमेटेड ब्लड कल्चर सिस्टम, वीटेक-2 पहचान एवं एंटीबायोटिक संवेदनशीलता जांच प्रणाली तथा एसडी बायोसेंसर ऑटोमेटेड इम्यूनोअसे सिस्टम जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं शुरू की गई। उन्होंने कहा कि इन अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से संक्रमण पैदा करने वाले जीवाणुओं की तेजी और सटीक पहचान संभव हो रही है, जिससे मरीजों को समय पर सही एंटीबायोटिक उपचार मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- बच्चों में साधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.