नोएडा, अगस्त 2 -- Noida News: नोएडा संवाददाता। श्रावण मास के पहले सोमवार को लेकर शहर के शिवालय सजकर तैयार हो गए है। शहर के मंदिरो में साफ-सफाई, सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार कांवड़ियों और स्थानीय श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर समितियों ने सामान्य दिनों की तुलना में अधिक इंतजाम किए हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: सावन की पहली सोमवार आज, सज गया है शिवालयतयारी की विशेष व्यवस्थाएं मंदिरों के पुजारियों ने बताया कि रविवार रात 12 बजे के बाद से ही मंदिरों में जलाभिषेक शुरू होगा और सोमवार को मंदिरों के कपाट पूरे दिन के लिए खुले रहेंगे। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारों को व्यवस...