नोएडा, अगस्त 16 -- Noida News: नोएडा, कुलदीप शर्मा। श्रावण के तीसरे सोमवार को होने वाले जलाभिषेक को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना और जलाभिषेक की व्यवस्थाएं की गई हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर के पुजारी विनोज भारद्वाज ने बताया कि सोमवार को होने वाले जलाभिषेक की तैयारियां पूरी हो गई हैं। श्रावण के तीसरे सोमवार को मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक भी किया जाएगा। वहीं, सेक्टर-20 स्थित स्थित हनुमान मंदिर, सेक्टर-44 स्थित शिव मंदिर और सेक्टर-100 स्थित वोडा महादेव मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी जलाभिषेक के लिए साफ-सफाई कराई गई। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल चढ़ाने और...