नोएडा, अगस्त 28 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। बरौला गांव में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। आग से दवाइयों समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने खुद ही आग को बुझा लिया। जानकारी के मुताबिक आग मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। कुछ ही देर में आग ने दुकान के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान के ऊपर ही एक परिवार भी रहता है। ऐसे में आग फैलने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। मेडिकल स्टोर के आसपास भी कई दुकानें हैं। आग बढ़ने पर आसपास की दुकानों और ऊपर बने मकान तक पहुंचने का खतरा था। इसको देखते हुए ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझा दी।...