Noida News: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये ठगे
नोएडा, अक्टूबर 8 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने निवेश करने पर धन दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग से 27 लाख 54 हजार रुपये ठग लिए। व्हाट्सऐप पर संपर्क करने के बाद ठगों ने उन्हें एक लिंक भेजकर मोबाइल ऐप डाउनलोड कराया और उसमें उनका खाता खुलवाया। झांसे में लेकर पीड़ित से निवेश के नाम पर रकम जमा कराई गई। मामले में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-29 स्थित महावीर अपार्टमेंट निवासी 72 वर्षीय रजनीश त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। इसी साल जनवरी में धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति ने उनसे व्हाट्सऐप के जरिए बातचीत की शुरुआत की। उनकी आय के बारे में जानकारी जुटाने के बाद उसने उन्हें एक ट्रेडिंग ग्रुप में शामिल कर दिया। इसके बाद खेमचंद सती और हिमांशु मांगलिक ने उनको निवेश करने कर पर कम समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.