नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर महिला से 6.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने टेलीग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया था। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी निवासी मनीषा शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी पहचान सोशल मीडिया पर अरुण, करण, अभिषेक और नितिन नाम के लोगों से हुई। शुरुआत में चारों ने टेलीग्राम के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग के बारे में बातचीत की। बाद में वे व्हाट्सऐप संदेश और फोन कॉल के जरिए भी संपर्क करने लगे। आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग से जुड़े विभिन्न शुल्कों के नाम पर उनसे रुपये जमा कराए। अगस्त से अक्तूबर 2026 के बीच करीब दो महीने तक मनीषा ...