नोएडा, सितम्बर 29 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र के सेक्टर-129 स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाने के दौरान रविवार शाम श्रमिक का पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वह पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान 27 वर्षीय नारद कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था। वह सेक्टर-129 में अपने भाई के साथ रहकर निर्माणाधीन इमारत में शीशा लगाने का काम करता था। रविवार शाम करीब चार बजे वह पांचवीं मंजिल पर शीशा लगा रहा था। इसी दौरान पैर का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। हादसे में नारद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ काम कर रहे लोगों ने पुलिस और ...