नोएडा, सितम्बर 27 -- Noida News: नोएडा। ब्लू लीग फुटबॉल के खिताबी मुकाबले में शिव नादर स्कूल ने बरुआ फुटबॉल एकेडमी को टाइब्रेकर में हरा दिया। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबर रहा। ग्रेनो वेस्ट में खेले गए मुकाबले के परिणाम के लिए टाइब्रेकर का सहारा लिया गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर हुई। दोनों टीमों ने एक एक गोल किया। लिहाजा परिणाम के लिए टाइब्रेकर का सहारा लेना पड़ा, जिसमें शिव नादर स्कूल ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन करीब डेढ़ महीने से अधिक समय से हो रहा था। इसमें जिले की 20 से अधिक स्कूली और एकेडमी की टीमों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...