नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। करप्शन फ्री इंडिया संगठन की शुक्रवार को सेक्टर चाई-4 में एक बैठक हुई। इसमें गौतमबुद्ध नगर के अंतर्गत आने वाले तीनों प्राधिकरणों के क्षेत्रों में निजी बिल्डरों द्वारा किए जा रहे भूजल दोहन को रोकने तथा लीज डीड में अंकित शर्तों के अनुसार स्थानीय किसानों को शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में छूट दिलाने के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं आलोक नागर ने कहा कि जल्द ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत निजी बिल्डरों द्वारा किए जा रहे भूजल दोहन पर रोक लगाने तथा स्थानीय किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा में स्थानीय किसानों की जमीन पर स्थापित स्कूलों एवं अस्पतालों मे...