नोएडा, अक्टूबर 17 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। समाज में बदलाव की पहल करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के ऑडिटोरियम में मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत आयोजित समारोह में शिक्षा, सहयोग और स्वावलंबन के क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए खुशी, हिमांशी शर्मा और कनक को जबकि दसवीं में टॉपर बनने पर श्रेसी झा, साक्षी शर्मा और रिशिका कुमारी को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी वर्कर बिमला और रीना को सम्मानित किया गया। वहीं, खेल के क्षेत्र में आर्यन भाटी और मोनिका क...