नोएडा, अक्टूबर 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-तीन स्थित शारदा अस्पताल के पास सर्विस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पास में ही सीएनजी पंप होने की वजह से यहां अक्सर लंबा जाम लग जाता है। इससे वायु प्रदूषण के साथ कई बार मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए अस्पताल प्रबंधन ने गेट के सामने मुख्य सड़क पर गोलचक्कर या यूटर्न बनाने की मांग की है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ पुलिस और प्रशासन को भी पत्र लिखा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के साथ तीमारदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जाम में एंबुलेंस फंस जाती है। यह इमरजेंसी मरीजों के लिए काफी खतरनाक है। शिकायत है कि सर्विस मार्ग के किनारे लोगों ने बड़ी सं...