नोएडा, अगस्त 30 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी के शादी से इनकार करने से नाराज युवती ने हिंडन नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए प्रेमी भी नदी में कूद गया, लेकिन आसपास लोगों ने उसे बचा कर बाहर निकाल लिया, जबकि युवती का देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। घटना के बाद से ही युवती के माता पिता का रो-रो बुरा हाल है। युवती के पिता हरेंद्र के मुताबिक उनकी बेटी संजना का राहुल नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। शनिवार शाम दोनों के बीच फोन पर शादी को लेकर बातचीत भी हुई। आरोप है कि बातचीत के दौरान राहुल ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद संजना नाराज हो गई। उसने कथित तौर पर कहा कि वह मरने जा रही है और...