नोएडा, सितम्बर 23 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने एक विवाहित व्यक्ति पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ फेज-3 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-117 स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली युवती ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पिछले दो वर्ष से सेक्टर-70 स्थित एक कंपनी में कार्यरत थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात कंपनी के कर्मचारी जंग बहादुर से हुई। दोनों के बीच दोस्त हो गई। उसने खुद को अविवाहित बताया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने का प्रस्ताव रखा। विश्वास जीतकर धीरे-धीरे करके उसे करीब 15 लाख रुपये उधार ले लिए। दोनों लिवइन में रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कई बार उसे साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर जबरन ग...