नोएडा, सितम्बर 21 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने शादी अनुदान योजना के गरीब अभिभावकों की पुत्रियों के विवाह के लिए आवेदन मांगे हैं। इस योजना के तहत पुत्री के विवाह के लिए 20 हजार रुपये रुपये दिए जाएंगे।शादी की तिथि से 90 दिन पहले और 90 दिन बाद तक पात्र अभ्यर्थी http://shadianudan.upsdc.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) का होना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...