नोएडा, अगस्त 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नेफोवा फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के लिए रविवार को पौधरोपण अभियान के फेज-2 का आयोजन किया गया। नेफोवा के सदस्यों और आसपास की सोसाइटी के लोगों और छोटे बच्चों ने हिस्सा लेते हुए सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाए। फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि एक पौधा लगाना केवल आज की जरूरत पूरी करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की नींव रखना है। आज लगाया गया एक छोटा-सा पौधा आने वाले वर्षों में पेड़ बनकर न जाने कितने लोगों को छाया, ऑक्सीजन और जीवन देगा। फाउंडेशन की महासचिव श्वेता भारती का कहना है कि तेजी से विकसित हो रहे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बढ़ती आबादी और निर्माण गतिविधियों के बीच हरित क्षेत्र को बढ़ाना ब...