नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: नोएडा। प्रमुख संवाददाता दीवाली पर घर लौट रही अधिक भीड़ से शहर की सड़कों पर शनिवार को लंबा जाम लग गया। सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर, छिजारसी, नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर लोगों का लंबे जाम में फंसना पड़ा। एक किलोमीटर के सफर को पूरा करने में ही लोगों के पौने घंटे तक लग गए। आज सड़कों पर जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।दीवाली पर लोग अपने घरों को जाने और शहर में रहने वाले बड़ी संख्या में शनिवार को खरीदारी के लिए निकले। इस वजह से शहर के अंदर बाजार, शॉपिंग मॉल को जोड़ने वाली सड़कों पर जाम की स्थिति रही। इसके साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा की तरफ व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले विश्वकर्मा रोड पर देर शाम तक लंबे जाम की समस्या रही। यह भी पढ़ें- Amroha News: गजरौला में भीड़ के बीच बने जाम ...