नोएडा, सितम्बर 28 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र के सेक्टर-129 स्थित जेपी क्लासिक सोसाइटी में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पति ने महिला का सिर कई बार दीवार में मारा और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। मारपीट में महिला का बायां हाथ टूट गया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोसाइटी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति सौरभ त्रिपाठी शराब पीने का आदी है। 26 सितंबर को वह नशे में था। वह घर की आलमारी पर ही लघुशंका करने लगा। महिला ने जब रोका तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पति ने गुस्से में महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने महिला का सिर पकड़कर कई बार दीवार में दे मारा। इसके बाद उसे जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटा। मारपीट में महिला के बाएं हा...