नोएडा, अक्टूबर 31 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस ने शुक्रवार रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 1,922 वाहनों और 2,068 लोगों की जांच की गई। 471 चालकों के चालान किए गए, जबकि 19 वाहन जब्त किए गए। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान में एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने निगरानी की। डीसीपी नोएडा प्रीति यादव के नेतृत्व में नौ थाना क्षेत्रों में एक साथ चेकिंग की गई। सेक्टर-20, 39, 126, 24, 58, फेज-1, 49, 113 और एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस ने 45 टीमें बनाकर 45 प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर मोर्चा संभाला। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी भी ली। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने और संदिग्ध गतिविधियों मे...