नोएडा, अगस्त 5 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बुधवार को एक शराब तस्कर गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सलारपुर निवासी ईश्वर के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 102 पव्वे अवैध देशी बरामद हुई है। रामलीला मैदान के पास से दबोचे गए आरोपी ने बताया कि दिन में शराब खरीदकर अपने पास रख लेता है। ठेके बंद होने पर शराब की दुकानों के पास जाता है और ग्राहकों को तलाश कर उन्हें शराब बेचता है। इसके एवज में ग्राहकों से दोगुना दाम लिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...