नोएडा, जुलाई 25 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर जालसाजों ने सेक्टर पी-12 स्थित यूनिटेक होराइजन सोसाइटी निवासी एक व्यक्ति को शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 14.17 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने खुद को निवेश सलाहकार बताकर पीड़ित को व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर फंसाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशीष गुजराल ने पुलिस को बताया कि उन्हें 28 मई 2025 को एक निवेश संबंधी लिंक के जरिए व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप का नाम प्रतिष्ठित ब्रोकिंग कंपनी के रिसर्च हब से मिलता-जुलता था। ग्रुप में खुद को कंपनी का चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर और सपोर्ट एग्जीक्यूटिव बताने वाले लोगों ने भरोसा जीतते हुए उन्हें विशेष ट्रेडिंग सलाह देने का दावा किया। इसके बाद उन्हें एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराकर एचएनआई ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया गया। 10 जून को औ...