नोएडा, अगस्त 6 -- Noida News: रबूपुरा, संवाददाता। पानी निकासी के लिए लगाए गए पाइप को लेकर विवाद में व्यापारी परिवार के साथ मारपीट के आरोपी तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात में नामजद एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। कस्बा निवासी अमित सिंघल ने मुकदमा दर्ज कराया था कि रबूपुरा कस्बे के मुख्य बाजार में उसकी दुकान है। दुकान के सामने ही मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। छत के पानी की निकासी को लेकर उनका तीन अगस्त की शाम को पड़ोसी प्रेमपाल से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते प्रेमपाल ने अपने साथी नीरज समेत तीन अन्य के साथ मिलकर अमित सिंघल के भाई गौरव सिंघल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित के पिता सुभाष चंद्र सिंघल के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने नामजद आरोपी प्रेमपाल, सुनील और नीर...