Noida News: वेयरहाउस से दस लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद
नोएडा, नवम्बर 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बादलपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को धूम मानिकपुर स्थित डिलीवरी कंपनी के वेयरहाउस में छापेमारी की। पुलिस ने यहां से दो पैकेट में करीब 20 किलो गांजा बरामद किया। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है, जिसकी डिलीवरी दिल्ली में होनी थी। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि धूम मानिकपुर गांव के समीप स्वास्तिक लॉजिस्टिक कंपनी का वेयरहाउस है। यहां स्थानीय डिलीवरी कंपनी के माध्यम से भेजे जाने वाले सामान के पैकेट रखे जाते हैं। इसी दौरान वेयरहाउस में दो संदिग्ध पैकेट रखे होने की जानकारी मिली। दोनों पैकेट ओडिशा से बुक किए गए थे और उनकी डिलीवरी दिल्ली में होनी थी। पैकेटों को लेकर संदेह होने पर पुलिस ने वेयरहाउस पहुंचकर जांच की। इसके बाद दोनों पैकेटों की जांच कराई गई। जांच में उनके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.