नोएडा, जुलाई 2 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा के सफाई कर्मचारियों का प्राधिकरण पर धरना दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। कई दौर की वार्ता के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि आज यानी शुक्रवार से घर- घर से कूड़ा उठाने और सफाई का काम नहीं करेंगे। वहीं एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अनिश्चितकालीन धरना संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शुरू किया गया है। ठेकेदार के माध्यम से काम करने वाले सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जिले में हुए श्रमिक आंदोलन के बाद प्राधिकरण ने अपने कर्मचारियों को वेतन बढ़ाया,लेकिन उनका वेतन नहीं बढ़ाया गया। यह भी पढ़ें- वेतन वृद्धि के लिए कर्मियों का प्राधिकरण पर धरना अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश ने बताया कि अप्रैल म...