नोएडा, जुलाई 20 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सड़कों पर रेहड़ी-पटरी वाले वेंडरों की शिकायतें सुनने के बाद उनका समाधान करने के लिए प्राधिकरण में करीब डेढ़ साल बाद फिर से जनसुनवाई समाधान सेल की शुरुआत कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह सेल उच्च न्यायालय के जरिए वेंडरों के संबंध में होने वाले आदेशों से संबंधित मामले सुनेगी। सेल प्राधिकरण में मुख्य विधि सलाहकार की नियुक्ति तक बना हुआ था। करीब डेढ़ साल पहले उनके जाने के बाद यह बंद हो गया। अभी किसी नए मुख्य विधि सलाहकार की नियुक्ति नहीं हुई, लेकिन जो अभी वरिष्ठ लॉ अधिकारी हैं, उन्हीं को मुख्य विधि सलाहकार का कार्यभार दिया जा रहा है। इस चार्ज के मिलते ही अब उनको वेंडरों से संबंधित मामलों की सुनवाई करनी होगी। प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि यह सेल फिर शुरू किया जा रह है। उच्...