नोएडा, जुलाई 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना क्षेत्र के घंघौला गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। मायके पक्ष के लोग मंगलवार को कासना कोतवाली पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति, देवर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के जावली गांव की रहने वाली दो सगी बहनें तनु और तनीषा की शादी वर्ष 2020 में घंघौला गांव निवासी अमित और सुमित से हुई थी। दोनों बहनों के दो-दो बच्चे हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर दोनों बहनों को प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि आरोपी...