नोएडा, जुलाई 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। दादरी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से शुरू की गई परिवर्तन साइकिल यात्रा मंगलवार को 10वें दिन बील अकबरपुर पहुंची। साइकिल यात्रियों का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। भाजपा सरकार जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आज देश का नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता...