Noida News: विधवा महिला से धक्का-मुक्की
नोएडा, जुलाई 29 -- Noida News: रबूपुरा। कुछ लोगों ने एक विधवा महिला के साथ गाली-गलौज की और उसे उसी के घर में घुसने से रोक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला भटोना गांव निवासी अरुणा देवी के पति की मौत हो चुकी है। फिलहाल वह अपने बच्चों के साथ गाजियाबाद में रहती हैं। कुछ दिन से वह नगला भटोना में अपने पैतृक घर आई हैं। वह 22 जुलाई को किसी काम से जेवर तहसील गई थीं। वह शाम को वापस लौटीं तो शक्ति, कृष्ण और धीरज ने उन्हें घर में घुसने से रोक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता कर धक्का-मुक्की की। आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.