नोएडा, सितम्बर 23 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए सर्वाधिक 45 दिनों का अनुरक्षण माह शुरू हो चुका है। 31 अक्तूबर 2026 तक चलने वाले अनुरक्षण माह में उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही बिजली ढांचे की भी मरम्मत की जाएगी। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार पटेल ने बताया कि बिजली के उपकरण और सामान मंगाकर कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान बिजली के उपकेंद्रों की मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा। ट्रांसफार्मरों की मरम्मत भी की जा रही है। जर्जर और कमजोर बिजली ढांचे को दुरुस्त किया जा रहा। बिजली लाइनों के बीच आने वाली पेड़ों की शाखाओं की भी छंटाई की जा रही है। अब तक 30 दिनों का ही अनुरक्षण माह होता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...